कश्मीर में बदलाव की बयार - गजेंद्र सिंह शेखावत
राजौरी, 4 सितम्बर। कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रंग दिखने लगा है। सभी पार्टियों अब चुनावी मोड में नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बुद्धल में भाजपा प्रत्याशी चौधरी जुल्फिकार के पक्ष में रैली की। उन्होंने कहा कि ये जनसैलाब कश्मीर में शांति और अमन की तस्वीर दिखाता है। अब कश्मीर को भारत से अलग बताने वाले भी अभूतपूर्व विकास देखकर चुप पड़ जाते हैं। यही कश्मीर में बदलाव की बयार है। इस दौरान राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी राम माधव भी उपस्थित रहे।